May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-16 at 11.34.24 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रेल 2023। यूपी से बड़ी खबर गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी की आ रही है। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू को नासिक से गिरफ्तार कर लिया गया है। कल रात अतीक अहमद व अशरफ की हत्या से पहले उसने गुड्डू का नाम लिया था। गुड्डू पर 5 लाख रूपए का ईनाम भी घोषित था। अतीक का पोस्टमार्टम कुछ ही देर में शुरू होगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। वहीं यूपी पुलिस द्वारा दोहपर तीन बजे प्रेस कांफ्रेस करने की सूचनाएं भी यूपी से आ रही है। सीएम योगी ने भी मामले में आईजी को तलब किया। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता के सरेंडर करने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। पुलिस हत्या करने वाले तीनों आरोपियों के घर पहुंच गई है व जांच जुटाई जा रही है।