






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। गांव उदरासर में आज राजकीय सकूल के बेहतरीन परिणाम का जश्न मनाया गया और उल्लास के साथ गांव भर में विजय यात्रा निकाली गई। बोर्ड परीक्षाओं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्रओं सहित खेलों में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने नारे लगाए और ग्रामीणों ने फूल बरसाते हुए गुलाल लगाया। सम्मान समारोह में सरपंच किशन गोदारा ने स्कूल के स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय विकास में सदैव सहयोगी बनने की बात कही। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुष्मा सेन ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए गत वर्ष की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। सेन ने कहा कि विद्यालय के छात्र छात्रओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने स्कूल विकास में सहयोग के लिए सरपंच सहित ग्रामीणों का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकुमार शर्मा, सन्तदास स्वामी,अभिलाषा, मंजू, अनिल कुमार, मोहर सिंह, लेखराम, सीताराम ,सुभाष, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश, रामकेश, ओमप्रकाश प्रजापत, रामकुमार, श्यामसुंदर, दुलदास स्वामी मौजूद रहे।







