August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितम्बर 2021। क्षेत्र के एक युवक को अपनी पत्नी से झगड़ना महंगा पड़ गया कि पत्नी की परिवाद पर पुलिस ने उसे हवालात की हवा खिला दी। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव गुसाँईसर बड़ा निवासी युवक इंद्रनाथ जोगी की पत्नी अंगूरी देवी ने अपने पति के खिलाफ झगड़ने की परिवाद दी थी। परिवाद की जांच करते हुए हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने आरोपी पति इंद्रनाथ को थाने में बुला कर समझाइश की गई। लेकिन वह आगबबूला हो गया और पति-पत्नी के बीच का मामला बताते हुए थाने में ही अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे शांति कायम रखने के लिए पाबंद करते हुए जमानत दी गई।