






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में हाल के दिनों में दुधारू पशुओं की चोरी की वारदातें एक के बाद एक सामने आ रही है। कस्बे के बिग्गा बास में गत दिनों करीब आधा दर्जन दुधारू गायों की चोरी ने मोहल्ले वासियों को चौकन्ना कर दिया और रविवार सुबह मोहल्लेवासियों ने तीन नाबालिग, एक महिला व एक पुरूष को रंगे हाथों पकड़ लिया। हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और इस गैंग को पकड़ कर थाने पहुंचाया है। पुलिस द्वारा मामले की पूछताछ शुरू कर दी गयी है। मामले में पूरी गिरोह के होने की बात सामने आ रही है। एक पिकअप में सवार कुछ लोगों के भाग जाने की बात भी नागरिक बता रहें है। मोहल्लेवासियों ने बताया वैद्यनाथ सिद्ध, प्रदीप टाक, हनुमान बेनी, भंवर गिरी, सहित अनेक लोगों के घरों से गाय चोरी की। आज सुबह आरोपी परमेश्वर सुथार की गाय को टोर कर ले जाने लगे तो मोहल्लेवासियों ने इन्हें धर दबोचा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अनेक मोहल्लेवासी भी थाने में एकत्र हो गए है।



