






ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से आयोजित हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को आड़सर बास में स्थित ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह के उल्लास के साथ राखी मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। बच्चों ने बढचढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने रक्षाबंधन के पारंपरिक त्योहार का महत्व बताते हुए सदैव भाई बहन के रिश्ते का सम्मान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ये प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा को अवसर देने वाला अवसर बन गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक राखियां सजाई है। बच्चों ने रंग बिरंगे कागज, मोती, चमकदार सजावटी सामानों व रेशम की डोरियों से राखियां तैयार की। इस दौरान स्कूल में उत्सव का माहौल रहा व स्कूल स्टाफ भी सक्रिय रहा।


भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, सीईओ मनमोहन भारतीय, वरिष्ठ अध्यापक किशनलाल राजपुरोहित ने निर्णायक भूमिका निभाई। आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका सोनी, द्वितीय स्थान प्रतीक्षा, तृतीय स्थान अंजू व भावना जैन, चतुर्थ स्थान पर माया, दिव्यांशी, निशा, ज्योति रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति सारस्वत, द्वितीय स्थान पर धामू, कीर्ति मूंधड़ा रही। तृतीय स्थान पर प्रीति स्वामी, रीतिका ओझा व चतुर्थ स्थान पर भूमिका, खुशबू व सृष्टि ने प्राप्त किया। सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हाथ से राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन विजय स्वामी के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम जिज्ञासा, द्वितीय माया, तृतीय अनन्या व चतुर्थ स्थान पर अंकिता रही। सभी प्रतियोगिताओं में विजयी रहें, सभी को पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका पूजा पारीक सहित पूरा स्टाफ शामिल हुआ।

लर्न एंड फन स्कूल में बच्चों ने सजाई राखियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंग्रेजी माध्यम के नव स्थापित लर्न एंड फन स्कूल में राखी मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 4 से 8वीं तक के विद्याथी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में कक्षा वाइज शिवानी, हरिप्रिया, कृष्णा प्रजापत, रूहिका, यशस्वी और इंदू प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं कक्षा 1 से 3 के बच्चों की राखी बांधो प्रतियोगिता हुई जिसमें हिमांशी, लक्ष्मण, निक्कू, धार्मिक, गौतम, भाविका, गजानंद, नवदीप प्रथम रहें। प्राचार्य विनिता सारस्वत ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए भाई बहनों को एक दूसरे का साथ देने व सुरक्षा करने की प्रेरणा दी। सारस्वत ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने टीचर्स के साथ अनेक स्थानों पर किसान, पालिका कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के कार्मिक, नर्स, डॉक्टर, टीचर्स, मजदूर, सफाई कार्मिक, गौपाल गौशाला के कार्मिकों को राखी बांधी व राखी का महत्व जाना। इस दौरान स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा।





