May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2023। नागौर सांसद एवं रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल आज शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोश व उत्साह के साथ फूल मालाओं से बेनीवाल का स्वागत किया। समर्थकों ने रालोपा जिंदाबाद के नारे लगाए व बेनीवाल को साफा पहनाया। बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में एकजुटता के जुटने का आह्वान करते हुए गांव ढाणी तक पार्टी को मजबूत करने की बात कही। बेनीवाल ने पार्टी की विचार धारा से आमजन को जोड़ने के साथ सदस्यता महाअभियान में अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने की अपील की। इस दौरान रालोपा शहर अध्यक्ष जावेद कायमखानी, मुकेश जाखड़, रामदयाल सैनी, सद्दाम कायमखानी, हुसैन छिम्पा, अनिल सेवग, बनवारी नाई, मनोज जाखड़ सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं में रालोपा सुप्रीमो को उत्साह के साथ पहनाई फूलमालाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीवाल के समर्थक जुटें उनके स्वागत में, किया साफा पहना कर सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने लगाए नारे, बेनीवाल ने पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वान।