






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2024। आमजन के लिए एक खास खबर आज जिला पुलिस विभाग से आई है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने पीड़ितों की सीधी सुनवाई के लिए एक नवाचार करते हुए ई-जनसुनवाई प्रारंभ की है। आज पहले दिन ज़िला मुख्यालय से दूर दराज इलाक़े में बैठे 9 परिवादियों की वीडियो लिंक के ज़रिए गौतम ने जनसुनवाई की। विभाग के अधिकारी इस पहल की सराहना करते हुए इससे दूर के इलाकों में रहने वाले आमजन को राहत मिलने की बात कहते नजर आए। एसपी कार्यालय ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9530414951 जारी किए है। इस नम्बर पर कॉल के बाद शिकायत रजिस्टर्ड की जा रही है व उसके बाद वीडियो कॉल लिंक भेजा जाएगा। परिवादी के पास एंड्रॉयड फ़ोन नहीं होने पर उसके किसी ख़ास जानकार का मोबाइल नम्बर लेकर लिंक दिया जाएगा। इस लिंक पर एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं पीड़ित की समस्या सुन रही है। एसपी के नवाचार से अब परिवादियों को बेवज़ह थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसी परिवादी की थाने में सुनवाई नहीं होने पर वह एसपी को सीधे वीडियो लिंक के माध्यम से पीड़ा सुना सकेंगे।




