May 22, 2026
IMG-20241013-WA0040

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी नागरिक अपनी कर्मस्थली पर अपने कारोबार के साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वर्पूण सेवाएं दे रहें है। व्यापार के साथ समाज में श्रेष्ठ प्रतिष्ठा का अर्जन कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ के हरीप्रसाद पुत्र भीकमचंद लोहिया भिवंडी माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए है। लोहिया ने बताया कि वे समाज को एकजुट करने व समाज उन्नति की दिशा में निष्ठा पूर्वक कार्य करने का प्रयास करेंगे। लोहिया की नियुक्ति पर स्थानीय माहेश्वरी समाज में भी हर्ष का माहौल है। श्यामसुदंर जोशी ने बताया कि लोहिया स्थानीय सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते है। लोहिया द्वारा माहेश्वरी समाज भिवंडी का प्रतिनिधित्व करने पर उनके जानकार व मित्रगण उन्हें बधाई दे रहें है।