May 19, 2026
dfdf

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2020। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां ने आदेश निकालते हुए श्रीडूंगरगढ़ मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापति को नियुक्त किया है और मोमासर के मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा को नियुक्त किया गया है। बीकानेर जिले में नियुक्तियां देते हुए पुनिया ने नोखा क्षेत्र में नोखा शहर महेंद्र संचेती नोखा देहात रामकुमार नायक तथा कोलायतपाटन के मण्डल अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, पांचू में ओमप्रकाश सुथार को नियुक्ति दी गयी है। लूनकरनसर क्षेत्र में महाजन मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, रुणियाबास सत्यनारायण जाट, नापासर जसवंत दहिया, लूनकरनसर मालदास स्वामी, कालू ज्योति स्वरूप संस्कृता को नियुक्त किया गया। कोलायत क्षेत्र में बरसलपुर में मण्डल अध्यक्ष गोवर्धनराम मेघवाल, बज्जू से जितेंद्र कुमार जाखड़, देशनोक से सुरेंद्र सिंह चारण को नियुक्त किया गया है।