May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2024। धीरदेसर पुरोहितान जीएसएस के पास सड़क पर एक बोलेरो व वर्ना कार आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में वर्ना सवार दम्पति व बोलेरो सवार तीन जने चोटिल हुए है। बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की ओर जा रही थी तथा वर्ना कार श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी। बोलेरो में करीब 10 जने सवार थे जिनमें तीन घायल हुए है। तथा वर्ना कार में एक दम्पत्ति सवार है जो चोटिल हुए है। एसआई धर्मपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे है। 112 ड्राइवर पवन ने आपणो गांव सेवा समिति को सूचना देकर मौके पर बुलाया और दो चोटिल बोलेरो सवार सेठु कुमार, भवानी सिंह नायक निवासी पातलीसर दो चोटिल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है वहीं एक अन्य को मामूली चोट आई है। वरना कार सवार मौके से ही अपने गंतव्य को निकल गए है।