August 30, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। क्षेत्र में कीटनाशक के सेवन से एक विवाहिता की तबियत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शेरुणा थाना क्षेत्र में सूडसर निवासी 30 वर्षीय फूसाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अनिता मेघवाल ने 10 मई की सुबह पानी के भरोसे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी। अनिता ने इलाज के दौरान 11 मई की रात दम तोड़ दिया। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर की व सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।