






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2025। अगले 24 घंटों में अनूपगढ़, बीकानेर, चितौड़गढ़, श्रीगंगानगर में कई स्थानों पर लू चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया। राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने आमजन का हाल बेहाल कर दिया। आज श्रीगंगानगर व झुंझुनू में लू का ऑरेंज अलर्ट है वहीं हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर, पाली, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, बारां, कोआ, बूंदी और झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लू चलने व सावधानी बरतने का अलर्ट मैसेज भी लोगों के फोन पर भेजा गया है। मौसम विभाग कल से भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसका असर 11 अप्रैल तक रहेगा और इसके बाद गर्मी फिर तेज होगी।



