






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में पंचायत समिति क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के एक एक वार्ड में उपचुनाव संपन्न हुए। चारों वार्डों में निर्विरोध पंच चुन लिए गए है तथा निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें पड़ नियुक्ति पत्र सौंप दिए है। ग्राम पंचायत लखासर में वार्ड नं 06 से राजूराम पुत्र मालूराम निवासी लखासर निर्विरोध चयनित हुए है। ग्राम पंचायत धनेरू में वार्ड 5 के उपचुनाव में सामान्य सीट पर राजू देवी पत्नी आशुराम मेघवाल निर्विरोध चुने गए है। ग्राम पंचायत बाना के वार्ड 7 में राम रतन नाथ पुत्र श्रीराम नाथ सिद्ध निर्विरोध पंच चुने गए वहीं सुरजनसर में लूणाराम पुत्र भुनाराम निर्विरोध चुने गए। चारों वार्डों में एक एक ही आवेदन फार्म भरे गए। ऐसे में उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी के निर्देशन में इन सदस्यों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। नवनिर्वाचित पंचों को सरपंचो व वार्ड सदस्यों ने बधाई दी।








