May 20, 2026
00000000000

आज से 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, 27 को देशव्यापी हड़ताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण आज से बैंक चार दिन बंद रहेंगे। एसबीआई ने देर रात जारी सूचना में कहा कि “शाखाओं में कामकाज होगा ठप, चौथा शनिवार, रविवार, गणतंत्र दिवस और फिर बैंक यूनियनों का प्रदर्शन हैं बैंक बंद के कारण।” नगद लेन देन, चेक क्लियरेंस और पासबुक जैसे काम नहीं हो पाएंगे वहीं एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, एक बार फिर बरसात का अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार रात व शुक्रवार को दिनभर ठंडी हवाओं ने खूब सताया। बढ़ी हुई ठंड में न्यूनतम पारा 9 डिग्री के आसपास रहा और लोगों ने कड़ी ठंड महसूस की।आज और कल मौसम साफ रहेगा। वहीं एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की जताई संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। जिससे 26 और 27 जनवरी को बरसात होने की संभावना है। इसका असर भी बीकानेर जिले में हो सकता है। तब भी हल्की बरसात की संभावना रहेगी।