May 20, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2022। सहनशीलता की पराकाष्ठा होने पर परेशान आम आदमी के मुंह से निकलने वाला शब्द होता है, हे राम अब तो जागो। सहनशीलता की ऐसी ही पराकाष्ठा कस्बे के व्यापारी ओर आम आदमी पार कर चुके हैं और हे राज अब तो जागो की गुहार स्थानीय प्रशासन से लगा रहे हैं। अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालक अब कस्बे में चोरी और सीनाजोरी भी कर रहे हैं वही दूसरी ओर कस्बे का प्रशासन केवल चालान काटने तक सीमित हो गया है। कस्बे के बाजार में अभी अभी हालात यह है कि राठी कटले के सामने दो पिकअप चालकों ने अपनी जिद में गाड़ियां बराबर लगा दी और रास्ता पूर्णतया अवरुद्ध कर दिया। ऐसे में गली बिल्कुल बन्द हो गई और आमजन को खासा परेशान होना पड़ा। गाड़ियां बीचोंबीच बराबर खड़ी कर दोनो ड्राइवर मौके से चले गए और अपनी दादागिरी दिखाई। ऐसे में परेशान व्यापारियों ने रोष भी जताया। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जान में फंसी रही और करीब आधे घंटे तक हंगामा होने के बाद गाड़ियां वहां से निकली। कस्बे में अवैध पार्किंग के कारण दिन भर यातायात जाम की स्थिति बनती है और जाम फंसे वाहन चालकों द्वारा परेशान होकर हॉर्न बजाए जाते हैं और इससे बाजार में भारी ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। क्षेत्रवासी प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि यातायात व्यवस्था सुचारू होने के लिए बाजार में प्रेशर हॉर्न पर प्रतिबंध लगाने, पार्किंग का स्थान निश्चित करने और अवैध पार्किंग, जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए केवल बाजार में एक चक्कर लगा कर चालान काटने तक सीमित ना होकर, स्थाई कार्मिको की तैनाती करे और बाजार की व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर कठोर कार्रवाई करे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार की मुख्य गली में बीचोंबीच जबरन लगाई गाड़ियां, पूरा रास्ता अवरुद्ध।