May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2026। प्रदेश भर में सर्वाधिक बरसात गुरूवार को 26 मीमी श्रीडूंगरगढ़ में हुई है। बरसात के बाद पूरे अंचल को कड़ाके की ठंड ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सर्दी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को लोग गर्म कपड़ों में लिपटे और जगह-जगह अलाव जलाकर तपते नजर आए। दिनभर बादल छाए रहें और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए है। वहीं बफीर्ली हवाओं ने भी लोगों को सताया। लोग घरों से देरी से निकले और बाजार भी देर से खुला वहीं शाम को भी बाजार शाम ढलने के साथ ही सुना हो गया। मौसम विभाग ने तापमान में ओर अधिक गिरावट का अंदेशा जताते हुए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं आगामी चार दिन घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का 2 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में शाम ढलते ही अलाव जलकर तपते लोग आपसी चर्चाओं में मशगुल नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में दिन में भी लोग ठंडी हवाओं से परेशान आग जलाकर तपते नजर आए।