






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। कोरोना के दो वर्षों बाद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी हेरिटेज द्वारा “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2022” का ऐतिहासिक समारोह पूर्णतः पारिवारिक आयोजन होगा। आयोजन में शहर के अनेक नागरिक पूरे परिवार के साथ भाग लेंगे। महिलाओं व युवतियों सहित युवक, पुरूष, किशोर व बच्चे भी डांडिया महोत्सव की तैयारियों में जुटें है। नागरिकों में जबरदस्त जोश नजर आ रहा है और हर ओर आयोजन की तैयारी में डूबे लोग नजर आ रहें है। युवतियों के ग्रुप अपनी अपनी थीम भी बना रहें है।
दोनों दिन निकलेगा मेगा लक्की ड्रा, दिए जाएंगे अनेकों उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में डांडिया व गरबा की धूम के साथ सभी पुरस्कार दोनों दिन अलग अलग दिए जाएंगे। क्षेत्र के प्रसिद्ध व विश्वसनीय ज्वेलर्स जेपी ज्वेलर्स द्वारा चांदी के सिक्के विजेता प्रतिभागियों को उपहार में दिए जाएंगे। आयोजन के दोनों दिन गरबा क्वीन, डांसर फेमिली, बेस्ट ड्रेस पुरूष, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट चाइल्ड डांसर, बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट हेयर स्टाइल, सेल्फी क्वीन, मोस्ट ब्यूटीफुल, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट स्माईल, बेस्ट ज्वैलरी, बेस्ट लुक, लीटिल स्टार, चार्मिंग कपल ऑफ द डे, एनर्जेटिक गरबा मेल और फिमेल, क्लासी बट ट्रेडिशनल लुक, बेस्ट कॉरियोग्राफर सहित 20 अवार्ड दिए जाएंगे। समारोह में अनेक सांस्कृतिक प्रश्न पूछें जाएंगे जिसमें विजेताओं को गोपालदास स्वामी स्वीट्स द्वारा गिफ्ट हैम्पर दिए जाएंगे। ध्यान रहें दोनों दिन मेगा लक्की ड्रा निकाला जाएगा जिसमें विजेताओं को आर्कषक पुरस्कार दिया जाएगा।
कुछ ही पास शेष है, मिल रहें है यहां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के नागरिकों सहित आस पास के गांवो में भी इस पारिवारिक आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। बता देंवे समारोह में प्रवेश केवल पास के द्वारा ही होगा तथा अब कुछ शेष पास ही बचें है। पास श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, पुराना बस स्टैंड पर दुर्गा पान भंडार में अमित पारीक से, एसडीसी डांस क्लासेज के सोमदत्त सेन से, श्रीकरणी हैरिटेज रिसोर्ट में प्रबंधक प्रीतम शर्मा से, संस्कार इनोवेटिव स्कूल में प्राचार्य मनोज गुंसाई से तथा भैंरूजी मंदिर के पीछे रूपेश गारमेंट में रवि गुरनारणी से प्राप्त किए जा सकते है।
समारोह के साक्षी होंगे सैंकड़ो, ये है हमारे सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी शहर के सैंकड़ो नागरिक होंगे। इस बिग इंवेट में हमारे सहयोगी होंगे जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख, धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी भीखमचंद पुगलिया, युवा समाजसेवी बृजलाल तावणियां, श्रीडूंगरगढ़ वासियों की सेवा में सलंग्न मैजिक टच इंवेट के विकी बिहानी तथा कहीं भी किसी भी यात्रा को सुविधाजनक एवं यादगार बनाने में जुटें चोखी यात्रा डॉटकॉम के महेश बोहरा होंगे।
होगी बस की सुविधा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में भाग लेने के लिए ग्रुप में आने वाली महिलाओं व युवतियों के लिए श्रीकरणी हैरिटेज से कस्बे के मुख्य स्थानों पर लौटने के लिए बस की सुविधा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा की जाएगी। बता देवें जाने के लिए प्रतिभागियों को स्वयं व्यवस्था करनी होगी व रात को होने वाली देरी से टैक्सी नहीं मिलने के कारण ये जिम्मेदारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा उठाई जाएगी।



