August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर भानीनाथ उर्फ भानीड़ा की तलाश में जुटी हुई है। भानीनाथ के खिलाफ कई जिलों, कई थानों में, कई मामले लंबित है एवं थोड़े समय पहले ही यह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। अब श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय ने वर्ष 2016 के एक जानलेवा हमले के मामले में इसके खिलाफ गिरफ्तारी वांरट निकाला है। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा जारी इस वांरट पुलिस को आगामी 5 अक्टूबर से पहले पहले इस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हुआ एवं इस कारण उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निकाला गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने भी पब्लिक पुलिसिंग की अपील करते हुए नागरिकों से इसके संबध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी होने पर पुलिस को देने को कहा है। शिवराण ने बताया कि इस संबध में कोई भी सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।