






कल शाम महाकाली के दरबार में होगा फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। कस्बे में उपजिला अस्पताल के निकट स्थित श्रीमहाकाली मंदिर में कल शाम 6.30 बजे से 8 बजे तक फागोत्सव का आयोजन होगा। पुजारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पहली बार फागोत्सव मनाया जाएगा और श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही है। श्री महाकाली युवा सेवा संघ द्वारा आयोजित उत्सव में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
14 मार्च को मूंधड़ा मंदिर में होगा फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 मार्च को आड़सर बास के मूंधड़ा मंदिर में फागोत्सव का आयोजन होगा। मंदिर पुजारी जगदीश शर्मा ने बताया कि शाम 4 बजे से शाम महाआरती के आयोजन तक फागोत्सव होगा। जिसमें भजन कीर्तन के साथ फुलों से ठाकुरजी संग होली खेली जाएगी। महिलाएं अपने लड्डूगोपाल लेकर फागोत्सव में शामिल होंगी। श्रद्धालुओं द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है।
एजी मिशन स्कूल में चंग धमाल के साथ मनाया होली उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में होली समारोह का आयोजन किया गया। यहां सोमाणी चंग पार्टी द्वारा चंग धमाल की प्रस्तुति दी गई। बच्चों ने उत्साह के साथ उत्सव में भाग लिया। सभी ने रंग गुलाल से होली खेली। प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने स्टाफ व बच्चों को पानी बचाने की सीख के साथ केवल रंग से ही होली खेलने की प्रेरणा देते हुए बधाई दी।


आईटी एज्युकेशन हब व महिला व बाल विकास विभाग का संयुक्त होली समारोह आयोजित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईटी एज्युकेशन हब व महिला व बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बालिकाओं ने होली मिलन समारोह मनाया। समारोह में आरएससीआईटी की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।




