






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। बुधवार को 189 एमएम बरसात के बाद आज स्कूलों की छुट्टी सम्बन्धी तथा जल सप्लाई से जुड़ी बड़ी खबर आई है। जलदाय विभाग के सिटी एईएन बजरंग परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण आज पानी सप्लाई बाधित होगी। बिजली तारों में फाल्ट आज सुबह तक दुरस्त नहीं हो पाए जिससे जल आपूर्ति प्रभावित होगी। परिहार ने बताया कि पूरे शहर में ही आपूर्ति आज देर शाम या कल सुबह तक सुचारू कर दी जाएगी।
स्कूलों में छुट्टी की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े निजी स्कूलों में आज स्वेच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शहर में भारी बरसात के बाद जगह जगह पानी होने के कारण आज गुरुवार को स्कूल बंद रखी जाएगी। बता देवें राजकीय बालिका स्कूल के कमरों में, राजकीय डागा स्कूल में पानी भरा है।





