August 30, 2026
WhatsApp Image 2023-12-24 at 20.56.22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2023। गौसेवा मानव का पहला धर्म है। गाय की सेवा माँ की सेवा के बराबर है और इससे बड़ा इस लोक में कोई पुण्य नहीं है। गौमाता आपके परिवार का पालन पोषण करती है और शरीर को निरोग बनाकर इसे पुरूषार्थ के योग्य बनाती है। ये बात आज गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला के प्रांगण में महामंडलेश्वर आचार्य स्वामीश्री 1008 संत चरणदासजी महाराज ने कही। महाराज ने उपस्थिति लोगों से गौसेवा में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान गौशाला समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा के साथ महाराज का स्वागत, सम्मान किया। मौके पर पंडित दिलीप कुमार जोशी रायसर, पंडित मांगीलाल जोशी दुलचासर, पंडित रमेशचंद्र जोशी दुलचासर, महेंद्र कुमार सारण, जुगल किशोर कुमावत, मास्टर देवीलाल छरंग, राजूसिंह दुलचासर, गौशाला समिति के किशोरसिंह, अमरसिंह, मदनसिंह, प्रतापसिंह, ओमसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने गौशाला में गौवंश को गुड़ खिलाया।