May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों के पश्चात विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वागत सम्मान के आयोजन संपन्न हो रहें है। सोमवार को अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं में श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों का फुलमालाओं से सम्मान किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों ने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगे भी जीवन में कड़ी मेहनत के बल पर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने व सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल का स्टाफ व अनेक अभिभावक मौजूद रहें। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन का नियमित व संतुलित अध्ययन करवाने के लिए आभार जताया। विदित रहें 10वीं कक्षा में एक दर्जन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है वहीं परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल प्रशासन ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन करने वाले एक दर्जन विद्यार्थियों का सम्मान किया।