May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-09 at 20.56.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर के बीच में लंबे अर्से से ऐसे होटल की आवश्यकता महसुस की जा रही थी जहां पुरे परिवार के साथ भोजन का आंनद लिया जा सके। क्षेत्र में बाहरी सड़कों पर तो कई होटल है लेकिन सुरक्षा कारणों परिवार के साथ वहां जाना क्षेत्रवासी कम ही पसंद करते है। ऐसे में हाईस्कूल रोड़ पर स्थित एक्सिस बैंक के पीछे श्रीगोपाल राठी के बाड़े के पास आज शुरू हुआ है होटल देशी जायका। जहां पर अब शाही स्वाद वाली स्पेशल बनी बनाई सब्जियां महंगी प्लेट पर नहीं बल्कि वजन के आधार पर मिलेगीं। होटल के दिनेश मदान, ग्रंथ मदान, पवन पुगलिया, नरपत गहलोत एवं अल्पेश यादव ने बताया कि होटल के माध्यम से क्षेत्रवासी अब अपने घरों के लिए मटर पनीर, बेसन गट्टा, चना मसाला, काली दाल, पीली दाल, पंचमेल, दम आलू, हरी मिर्च, प्लेन राईस, जीरा-मटर राईस, मिक्स वेज राईस, रोटी आदि महंगी प्लेटों के हिसाब नहीं प्रतिकिलो के हिसाब से वजन पर ले सकेगें। साथ ही 499 रुपए से अधिक आर्डर पर पुरे शहर में फ्री होम डिलेवरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आर्डर के लिए क्षेत्रवासी 9983362255 पर सम्पर्क कर सकते है।

बाजार और हॉस्पीटल आने वाले लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी थाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों से श्रीडूंगरगढ़ बाजार आने वाले लोगों, विभिन्न सरकारी कार्यालयों, बैंकों में कार्य करने वाले कार्मिकों, कस्बे के बाजार में स्थित राजकीय चिकित्सालय, तुलसी मेडिकल, धन्वंतरी, संजीवनी, जोशी आदि चिकित्सालयों में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले रोगियों के परिजनों के सामने बाजार में उच्च क्वालीटी, बड़िया स्वाद एवं शुद्धता के साथ किफायती दरों पर भोजन मिलना अभी तक संभव नहीं था। होटल देशी जायका में शाही राजस्थानी थाली की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यहां मात्र 120 रुपए प्रति थाली के हिसाब से क्षेत्रवासी होटल पहुंच कर भरपेट भोजन का आनंद ले सकेगें।

ये रहे मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होटल देशी जायका का उदघाटन केशव मदान ने फीता काट कर किया एवं इस मौके पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूधन राठी, ओम पांडिया, इमरान राईन, इकबाल राईन, रोशन छिम्पा, मनोज डागा, जुली सिंधी, मोहित सेवग, शूरवीर मोदी, मनोज नाई, नीतिन नाई, करणी सिंह, हरि मोदी, एडवोकेट मोहन सोनी, मदन सोनी, सागर सिंधी आदि मौजूद रहे। रविवार को ही बीकानेर के कॉमेडी वीडियो चैनल मुकेश की कॉमेडी के कलाकार भी होटल देशी जायका पहुंचें एवं भोजन कर क्वालिटी को सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होटल में मिलेगी इनहाऊस लंच, ब्रेकफास्ट, डिनर सेवांए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में शुरू हुआ पहला तोल पर सब्जियां देने वाला होटल, देशी जायका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होटल देशी जायका में मात्र 120 रुपए की शाही देशी थाली के लिए देशी तरीके से की गई है बैठक व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होटल के पहले दिन ही रहा शानदार रिस्पांस, आप भी जरूर करें एक बार वीजिट।