






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2023। नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष पेशकश।
पूज्य संत महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के शिष्य आचार्य कौशिक महाराज ने लाखों श्रद्धालुओं के मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह किया है। आचार्य कौशिक ने मानव जाति को सार्वभौमिक और सरल संदेश दिया है कि प्रेम और ज्ञान, घृणा व संकट पर हावी हो सकते है। वे भारत सहित अनेक देशों में देवत्व भाव के उजाले का प्रचार कर मानव जाति को धर्म पथ पर चलने की प्रेरणा दे रहें है। महाराज के सान्निध्य में विश्व जागरण मानव सेवा धर्मार्थ ट्रस्ट “द गौ तीर्थ” की स्थापना तुलसी तपोवन गौशाला वृंदावन में की गई है। आचार्य के प्रवचनों का लाइव प्रसारण लगातार संस्कार व सत्संग चैनल पर आते है। गत दिनों श्रीडूंगरगढ़ में आचार्य का आगमन हुआ तो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने समाज के ज्वलंत मुद्दों पर उनसे चर्चा की। आप भी नववर्ष पर नई ऊर्जा के साथ जीवन पथ पर निरंतर बढ़ने का संकल्प लेते हुए देखें पूरा वीडियो। इसे समाज के युवाओं तक अधिक से अधिक पहुंचाए जिससे वे जीवन से उत्साह के साथ जुड़ सकें।
आचार्य ने दिए इन ज्वलंत प्रश्नों के सहज उत्तर, नीचे दिया गया वीडियो देखें पूरा, शेयर जरूर करें।
1- युवाओं में बढ़ते अवसाद व आत्महत्या के चलन पर सुने आचार्य का सार्थक वक्तव्य.?
2- कोरोना ने कम कर दी सामाजिकता, मन के भय से कैसे करें सामना.?
3- संतो के बारे में फैल रही नकारात्मक खबरों के बीच श्रद्धालु कैसे करें सच्चे संत का चुनाव, जिससे उन्हें सत्य का मार्ग मिल सकें.?






