May 21, 2026
krishi

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2021। कृषि पर्यवेक्षक संगठन बीकानेर ने जिलाध्यक्ष मालाराम जाट के नेतृत्व में आज जिलाकलेक्टर को पत्र सौंप कर गिरदावरी करने से इंकार कर दिया है। जाट ने टाइम्स को बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के अनुसार बीकानेर जिले में भी कृषि पर्यवेक्षक गिरदावरी को प्रमाणित नहीं करेंगे और प्रशासन यह कार्य पटवारी/ राजस्व निरीक्षक से करवाऐं। संगठन ने पटवारी हड़ताल को नैतिक समर्थन देने की बात कही। आज जिलाकलेक्टर को ज्ञापन देने जाट के साथ संगठन के लक्ष्मण सिंह शेखावत, पवन दान चारण, नेमीचंद, भंवर लाल पंचार, रविन्द्र कुमार पंवार आदी कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

किसान परेशान, कैसे होगी सरकारी खरीद

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे जिले में किसानों की समस्याओं का अंत होते नजर नहीं आ रहा है। किसान पहले से ही पटवारी हड़ताल से घोर परेशान है और अब समर्थन मूल्य पर उपज की बेचान भी अटकने के आसार नजर आने से उनकी मुश्किलें ओर बढ़ती जा रही है। बता देवें सरकारी खरीद के लिए आज 25 मार्च से पंजीयन व 1 अप्रैल से खरीद प्रारम्भ होनी थी। किसानों को यह भी भय है कि खराब मौसम के कारण हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी के बिना मुआवजा मिलना भी खटाई में ना पड़ जाए। बता देवें सरकारी खरीद के लिए भी गिरदावरी जरूरी होगी और सरकार ने कृषि पर्यवेक्षकों से गिरदावरी करवाने का आदेश दिया था। इस आदेश को मानने से इंकार करते हुए कृषि पर्यवेक्षकों ने पटवारी का कार्य नहीं करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि पर्यवेक्षक संगठन ने जिलाकलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।