






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रेल 2023। चैत्र माह में विश्वरक्षक तोलियासर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर में पंजाब, हरियाणा से सैंकड़ो भक्त भैरव दर्शन करने आ रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि चैत्र में तीन दिन पंजाब हरियाणा सहित सैंकड़ो श्रद्धालु बाबा को धोक लगाने पहुंचते है। नव विवाहित जोड़े भी गठजोड़े की जात लगाने पहुंचे। मंदिर में प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने कहा कि मंदिर में चैन स्नेचिंग सहित अनेक छोटी बड़ी घटनाएं होती है परंतु प्रशासन यहां घोर लापरवाही बरतता है। राजपुरोहित ने कहा कि अनेकों बार प्रशासन से मेले के समय सुरक्षा व्यवस्था करने की अपील की गई है। परंतु प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।





