May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव जाखासर में झाड़ियों में मानव भ्रूण मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई है। गांव के कुंडिया तालाब के जोहड़ पायतन के पास झाड़ियों में पॉलिथिन में मानव भ्रूण मिला व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसआई बीरबलराम भ्रूण को लेकर श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी के लिए रवाना हो गए है। बीरबलराम ने बताया कि डॉक्टरी जांच के बाद ही भ्रूण के बारे जानकारी होगी। ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताया और पुलिस से मामले की पूरी जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से गांव केऊ, राणासर, बरजांगसर के मार्ग जाते है।