May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.11.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2026। क्षेत्र के लोकदेवता वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली में दो दिवसीय चैत्र मेला आज शाम विशेष ज्योत आरती के बाद संपन्न हुआ। दूर दूर से श्रद्धालु मंदिर में धोक लगाने पहुंचे और यहां ध्वजा बांध कर अपनी मन्नतें मांगी। नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर पहुंचकर गठजोड़े की धोक लगाई। मेले के दौरान दो सोमवार शाम व मंगलवार को दिनभर नि:शुल्क भंडारे में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार रात दादा का जागरण संपन्न हुआ। जागरण में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु शामिल हुए। युवाओं ने भजनों पर नाचते हुए आनंद लिया। वीर बिग्गा मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने दो दिवसीय मेले की सभी व्यवस्थाएं संभाली। वहीं पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से अपनी सेवांए दी। मंदिर परिसर से देखें वीडियो:– https://www.facebook.com/share/v/1725RbEiDG/