






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2021। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने आज कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी के साथ क्रूरता पूर्ण मारपीट कर उसे घायल करने वाले पति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। कस्बे में मोमासर बास निवासी राजू देवी ने 26 मई को मुकदमा दर्ज करवा नोखा निवासी अपने पति जगदीश प्रजापत पर सिलाई मशीन से मारपीट का आरोप लगाया था। शिवराण ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



