






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हुंडई कार धारक नागरिकों के लिए एवं नई कार लेने के इच्छुक लोगों के लिए यह खबर बड़ी खास है। क्योंकि आगामी एक अप्रेल से जहां कार खरीदना महंगा हो जाएगा वहीं रिद्धी हुंडई द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में विशेष आफर भी दिया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ रिद्धी हुंडई के मैनेजर अजहर कोहरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए ब्रांच में चार दिवसीय महालोन एवं एक्सचेंज मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में तुरंत लोन, एक्सचेंज पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा एवं एक्सचेंज के लिए प्रत्येक गाड़ी की वेल्युवेएशन करवाने पर पांच ग्राम चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक बुकिंग पर भी दो ग्राम चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। इस मेले के दौरान विशेष सर्विस कैम्प भी लगा हुआ है एवं कैम्प में फ्री चैकअप, फ्री वाशिंग आदि सुविधा पुराने उपभोक्ताओं को दी जा रही है। गुरूवार 23 मार्च से शुरू हुआ यह मेला 26 मार्च तक चलेगा एवं इस मेले के संबध में कोई भी जानकारी के लिए ब्रांच के मैनेजर अजहर कोहरी से 9116642745 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




