May 20, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पहली बार दो बेटियां एक साथ युपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस के रूप में चयनित हुई है एवं इससे पुरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। शुक्रवार को दोनो आईएएस सरला जाखड़ एवं ममता योगी ने कस्बे के मॉर्डन राजस्थान स्कूल में बच्चों से रूबरू होते हुए बच्चों को सफलता कैसे प्राप्त करें विषय पर संबोधित किया एवं विद्यार्थियों को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करते रहने का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर संस्था प्रधान मनीष कुमार शर्मा एवं निदेशक भीष्म कुमार शर्मा ने दोनो बेटियों का माल्यार्पण किया व साफा पहना कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में दोनो आईएएस बेटियों के परिजन विजयराज योगी, शंकरलाल जाखड़, राधादेवी जाखड़, रवि योगी, डॉ कोमल आदि भी उपस्थित रहे एवं इनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी व्याख्याता सुबोध सक्सेना ने किया।