May 20, 2026
IMG-20230212-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के घरेलू या कृषि कनेक्शन उपभोक्ताओं का कटा हुआ है तो ये खबर उनके लिए है। विभाग द्वारा सभी श्रेणी के कनेक्शन पर ब्याज एवं पेनल्टी की छूट योजना दी जा रही है। विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि 31 दिसम्बर 22 तक कटे हुए सभी श्रेणी के कनेक्शन एवं कृषि श्रेणी के नियमित कनेक्शनों पर ब्याज एवं पेनल्टी कि छूट योजना लागू कि गई है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपनी मूल बकाया राशि जमा करवा सकतें है और ये योजना 31 मार्च 2023 तक रहेगी। मालू ने बताया कि यह योजना उन उपभोक्ताओं पर लागू होगी जिन्होंने विगत 3 वर्षों में छूट योजना का लाभ नहीं उठाया है। विभाग ने आमजन से अपील है इस योजना का लाभ उठावें।