May 20, 2026
घर में घुस कर वीडियो बनाया, मना किया तो एससी, एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी, पढ़ें क्षेत्र से अपराध खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एससी, एसटी एक्ट के मुकदमों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के शेरूणा थाने में एससी एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। गांव बापेऊ के निवासी 50 वर्षीय नारायणराम जाट ने शेरूणा थाने में हाजिर होकर परिवाद दी कि गांव बापेऊ का ही निवासी राजेन्द्र मेघवाल गत 28 मार्च को उसके घर में घुस गया एवं मोबाईल से वीडियो बनाने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने मां बहन की गालियां देते हुए अपने भाई कमलेश, कालूराम व अन्य तीन-चार जनों को मौके पर बुला लिया एवं उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने रोला किया तो पड़ौसियों ने आकर छुड़वाया, इस पर आरोपी उसे जान से मारने एवं एससी एसटी एक्ट के मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर चले गए।