May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय ने प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष में अध्ययन कर रहें सभी विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल करते हुए ऑनलाईन क्लासेस प्रारम्भ की है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आभा ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के चलते महाविद्यालय की कक्षाऐं नियमित नहीं लग पा रही है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है तथा अभी आगे महाविद्यालय खुलने के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में महाविद्यालय स्टॉफ ने विद्यार्थियों को अध्ययन करवाने के लिए ऑनलाईन क्लासेज प्रारम्भ कर दी है। इन क्लासेज मे गृह-विज्ञान, इतिहास, अंग्रजी, संस्कृत, हिन्दी एवं राजनीति विज्ञान के सौ से अधिक वीडियो लेक्चर अपलोड किए जा चुके है। अभी क्षेत्र के करीब 1600 विद्यार्थी इसका लाभ उठा रहें है। ओझा ने कहा कि सभी नियमित व स्वयंपाठी छात्र छात्राऐं इसका लाभ लेकर अपने अध्ययन को सुचारू कर सकते है। महाविद्यालय के अमित तंवर ने बताया कि छात्रों में ऑनलाइन क्लासेज को लेकर खासा उत्साह है और विद्यार्थी घर बैठे इससे जुड़ कर अपना अध्ययन नियमित करने लगे है।