






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। कोरोना काल में हुए भारी नुकसान को झेल रही निजी बस यूनियनों ने सरकार से 12 माह का टैक्स माफ़ करने सहित किराया बढ़ाने की मांग को लेकर 22 जुलाई को सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। श्रीडूंगरगढ़ निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को आयोजित यूनियन की बैठक में सभी बस संचालकों ने गुरूवार को बसें बंद रखने का निर्णय लिया है। गुर्जर ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के आसमान छूते भावों के कारण यात्री किराया बढ़ाने व टैक्स में माफी की प्रमुख मांग के लिए बसें बंद रखी जाएगी। बैठक में रामलाल भादू, लक्ष्मणसिंह, बजरंग गरुवा सहित अनेक निजी बस ऑपरेटर मौजूद रहें।



