






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2023। श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की पुण्याई से ये क्षण हमारे परिवार के भाग्य में आया है और क्षेत्र के सर्व-जन हिताय होने वाले इस ऐतिहासिक शिलान्यास का मौका विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में हमें मिला। ये बात दानदाता परिवार के रामकिशन बाहेती व पवन कुमार चांडक ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से कही है। बाहेती परिवार व चांडक परिवार शिलान्यास कार्यक्रम के आयोजन की व्यापक तैयारियों में जुटे है। व्यवस्थाओं में जुटे हरिकिशन बाहेती ने बताया कि दोनों ही परिवारों की बहन बेटियों को बुलाया गया है और पूरे परिवार उत्साह के साथ शिलान्यास समारोह की तैयारी में जुटे है। दूसरी ओर कस्बे के आमजन में भारी उत्साह का माहौल है। कस्बेवासी दलीय भेद को भूल कर क्षेत्र की एक बड़ी समस्या के समाधान के लिए महिया के स्वागत रैली की तैयारियों में जुटें है। गौरव पथ पर स्थित विधायक लोक सेवा केन्द्र से रैली नेशनल हाइवे तक पहुंचेगी। कई क्विंटल पुष्प मंगवाए गए है और पूरे रास्ते में पुष्पवर्षा के साथ विधायक का स्वागत होगा। क्षेत्र को ट्रोमा व उपजिला अस्पताल की सौगात दिलवाने व विवादित भूमि पर इसका निर्माण करवा इंसानियत के हित में हो रहें कार्य के लिए बाजार में जगह जगह व्यापारियों द्वारा विधायक का स्वागत किया जाएगा। अनेक सामाजिक संगठन व संस्थाओं द्वारा महिया का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महिया व विशिष्ट अतिथि बीएसएफ आईजी पुष्पेन्द्र सिंह शामिल होंगे आप इस आयोजन में अपने देस-परदेश, घर-दुकान, शहर-गांव, खेत-ढाणी में बैठे लाइव जुड़ सकते है। आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर से, सभी बड़े आयोजनों के साथ। नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप पेज को फॉलो करें और दोपहर करीब 1 बजे होने वाले इस आयोजन से लाइव जुड़ सकें।
https://www.facebook.com/sridungargarhtime




