May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संचालित हो रहे होटल, ढाबों में अवैध बार चलने एवं धल्लड़े से अवैध शराब की बिक्री करने की शिकायतें लंबे समय से लगातार आ रही है और क्षेत्र में प्रशिक्षु आरपीएस के रूप में आए जनरैलसिंह द्वारा इन होटलों के खिलाफ कार्यवाहियां भी लगातार की जा रही है। जनरैलसिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे पर संचालित श्रीराम भोजनालय में दबीश दी एवं होटल में ग्राहकों को भोजन के साथ परोसी जाने वाली शराब जब्त की। पुलिस कार्यवाही में 50 पव्वे अवैध शराब एवं 24 बीयर की बोतलें जब्त की गई एवं होटल संचालक सत्यनारायण को गिरफ्तार किया गया। मौके पर होटल मालिक रामचंद्र भी उपस्थित था जो पुलिस रेड पड़ते देख अंधेरे में भाग छुटा।