May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। कस्बे में चल रहें अवैध कैबिन के कारोबार के खिलाफ उपखंड अधिकारी, सीओ व थानाधिकारी को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ये निर्णय विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने धर्माचार्य संतोष सागर महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। संतोष सागर महाराज ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए व भावी पीढ़ी को संस्कार से जोड़ने के लिए समाज को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा और पाश्चात्य संस्कृति की कुरीतियों को बढ़ाने वाली गतिविधियों का विरोध करते हुए उन्हें सख्ती से बंद करवाने पर ध्यान देना होगा। महाराज ने कहा कि हर घर में गीता अध्ययन प्रारंभ किया जाना चाहिए जिससे बच्चे सनातन संस्कृति का मर्म समझ सकें। बैठक गुरूवार देर शाम संपन्न हुई और अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। बता देवें अवैध कैबिनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पूर्व में भी प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की है। बैठक में संगठन की साप्ताहिक बैठक करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विहिप के प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, मंत्री संतोष बोहरा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, रणवीर खींची, मूलनाथ सिद्ध, रामकिशन दर्जी, अशोक बैद, पवन इंदौरिया, गणेश जांगिड़, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, हनुमान घिंटाला, शिव पांडिया, अमित पारीक सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतोष सागर महाराज के सान्निध्य में हुई विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक।