






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसंबर 2022। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर लखासर भैरव मंदिर के भूमि क्षेत्र में बने एक कुंड में अज्ञात व्यक्ति ने अवैध देशी शराब छिपा दी। एएसआई रविन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ बीती शाम गश्त पर निकले तो हाइवे से वे गांव लखासर पहुंचे। लखासर स्टैंड पर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मंदिर के आम रास्ते में बने कुंड से एक कट्टे में 144 पव्वे ढोला मारू स्ट्रांग देशी शराब जब्त की। एएसआई रविन्द्र सिंह के साथ कांस्टेबल अजीत कुमार व राकेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



