May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-02-14 at 21.27.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2026। गिरे हुए रूपए मिलना आजकल किसी सौगात से कम नहीं, कस्बे के आड़सर बास निवासी एक युवक इलियास ने ईमानदारी का परिचय दिया।
शुक्रवार रात को इलियास को बाजार से घर जाते हुए माताजी मंदिर रोड पर एक पर्स मिला। इलियास इस पर्स को लेकर शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय पहुंचे। पर्स में शिक्षा विभाग में सेवारत विक्रमसिंह मोयल का आधार कार्ड, बैंक से संबंधित कार्ड व नगदी रूपए थे। टाइम्स प्रबंधक विशाल स्वामी ने एसबीआई बैंक के कार्ड से मोयल के बारे सूचना लेकर उन्हें पर्स लौटाने की जानकारी दी। मोयल स्कूल से लौट कर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को सरदारशहर रोड से कालूबास स्थित अपने घर जा रहें थे। वे घर पहुंचे तो उनका पर्स गायब मिला, इस पर वे पर्स ढूंढने भी निकले परंतु पर्स उन्हें नहीं मिला। आज अपना पर्स प्राप्त कर मोयल ने प्रसन्नता जताई व जरूरी कागजात व नगदी लौटाने के इलियास का आभार जताया। दोनों ने माध्यम बने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को क्षेत्र के हर नागरिक की आवाज होने की बात कहते हुए टाइम्स का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इलियास ने दिया ईमानदारी का परिचय, लौटाया विक्रमसिंह का पर्स।