






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2021। दवाईयाें, बेड, ऑक्सीजन की कमी के कारण काेराेना से बचाव ही अब उपचार बन गया है एवं इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हर व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़े और काेराेना का असर कम हाे सकें। एलोपैथी जहां राेग हाेने के बाद उपचार करती है वहीं आयुर्वेद राेग हाेने से पहले ही इम्युनिटी बढ़ा कर राेगमुक्त समाज की अवधारणा काे साकार करने में नींव की भूमिका निभा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयासाें से आयुर्वेद विभाग द्वारा साेमवार से शुरू हुए दस दिवसीय इम्युनिटी वर्धक काढ़े के वितरण अभियान की शुरुआत साेमवार काे हुई एवं इस माैके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियाें तथा चिकित्सकाें ने सभी से गाइडलाइन की अक्षरशः पालना कर, स्वयं के साथ स्वयं के परिवार की सुरक्षा का जिम्मा प्रत्येक नागरिक काे उठाने का आव्हान किया। अभियान के पहले दिन आयुर्वेद विभाग एवं गरीब सेवा संस्थान द्वारा सहयाेगी के रूप में कस्बे के वार्ड 1 व 2 में काढ़े का वितरण किया गया। वाल्मीकि मौहल्ले कि सरकारी स्कूल में आयोजित अभियान की शुरूआत पर विधायक गिरधारीलाल महिया, एसडीएम दिव्या चाैधरी, सीओ अनील कुमार, तहसीलदार महावीर प्रसाद, सीआई वेदपाल शिवराण, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य, पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डाक्टर नरेन्द्र शर्मा, उपनिदेशक डाक्टर रमेश साेनी, चिकित्सक डाक्टर जितेन्द्र सिंह भाटी, डाक्टर प्रभूदयाल डेलू, डाक्टर जे.पी. चाैधरी आदि ने हाथों में काढ़े के गिलास देकर नागरिकों से कोरोना बचाव के लिए काढ़े का सेवन करने व इम्युनिटी बढ़ाने की बात कही। इस माैके पर एलोपैथी दवाईयाें की किट भी वितरीत की गई। महिया की पहल पर आयुर्वेद विभाग द्वारा दस दिवसीय घर घर काढ़ा वितरण अभियान वार्ड 1 व 2 में प्रारंभ होने के बाद वार्ड 3 के नागरिकों हेतु ठाकुरजी मन्दिर के पास, वार्ड 4 व 7 के नागरिकों हेतु अम्बेडकर भवन, वार्ड 5 में स्वर्णकार माताजी मन्दिर, वार्ड 6 में तेली कुएं के पास, वार्ड 8 में गींदड़ मैदान में काढ़ा वितरण के लिए शिविर लगाया गया है। इन शिविराें में गरीब सेवा संस्थान के मदन सिद्ध, मुखराम जाखड़, रामेशवर सिहाग, मनफूल सहु, बृजलाल सारस्वत, भंवरलाल पूनिया, सांवरमल सोनी आदि कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहें। इनके अलावा वार्डाें में व्यवस्थाएं करने में वार्डवासी भी शामिल रहे। वार्ड नंबर 3 में सोहन पुरोहित, मोहन ज्याणी, बजरंग पुरोहित, धनराज आंवला आदि ने एवं वार्ड 4,5,6,7,8 में पार्षद प्रकाश मलघट, पार्षद मघराज तेजी, नानूराम स्वामी, मालाराम सायच, सहीराम जाट आदि ने सेवांए दी। विधायक के निजी सचिव संदीप चाैधरी ने बताया कि अभियान के पहले दिन 3800 लाेगाें काे क्वाथ वितरण किया गया एवं 50 दवाईयाें की किट भी बांटी गई है। इनके अलावा जरूरतमंदाें काे 250 मास्क, 50 सैनेटाईजर का वितरण भी नगरपालिका द्वारा किया गया है। इस दाैरान माकपा कार्यकर्ता पूर्व सरपंच रतन सिंह राठौड़ पेमाराम नायक, हड़मान मेघवाल, रामचंद्र गोदारा, सोम शर्मा, भूपेश शर्मा, चुन्नीलाल टाडा, मनीराम मंडा, लोकेश सिद्ध, डूंगर महिया, भंवरलाल सारण आदि भी सक्रिय रहे।












