May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2024। शनिवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड की 43वीं बैठक विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 2024-25 के लिए बजट पारित किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बैठक में भाग लेते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता के सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में नियमानुसार शिक्षकों की नियुक्ति हो एवं शिक्षकों को नियमानुसार वेतन देने हेतु उत्तरदायी संस्था को पाबन्द किया जाए। सारस्वत ने राज्य सरकार की भावना के अनुरूप उच्च शिक्षा में क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नवीन पाठ्यक्रम खोलने एवं शोध गतिविधियां संचालित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों का संचालन भी किया जाए। जिससे विद्यार्थियों को अनेक विकल्प मिल सकें। इस दौरान बैठक में कुलसचिव हरिसिंह मीणा ने बजट प्रावधानों की जानकारी दी। सोलर के लिए रखे गए प्रावधान की जानकारी दी गई। बैठक में डॉ. विश्वपति त्रिवेदी, वरूण यादव, प्रमुख शासन सचिव, उच्च शिक्षा के प्रतिनिधि डॉ अनुज सक्सेना, विश्वविद्यालय आचार्य प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, संकायाध्यक्ष प्रो. इन्द्रसिंह राजपुरोहित, प्रो. इन्द्रा गोस्वामी, विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अरविन्द बिश्नोई आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहें। वहीं ध्यान रहें विश्ववविद्यालय प्रबंध समिति में श्रीडूंगरगढ़ विधायक सहित विधायक विश्वनाथ मेघवाल जिले के दो विधायक भी शामिल है।