May 20, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में साथ बैठ कर शराब पीने के बाद धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में एक आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई की अगुवाई में पुलिस दल ने घटना के 24 घंटे में आरोपी लालाराम डूडी को गिरफ्तार किया। विदित रहे कि आरोपी हत्या के बाद मृतक के पास बैठा रहा और उसी ने परिजनों को भी सूचित किया। बाद में आरोपी शौच के बहाने मौके से फरार हो गया था और रात के अंधेरे में खेतों में भागता रहा। ऐसे में पुलिस दल में कांस्टेबल पुनीत कुमार, गोरखाराम, ड्राइवर रामनिवास, मोमासर चौकी से कांस्टेबल विनोद, सुभाष आदि उसके पीछे-पीछे ही रहे और आखिर रात को उसे डिटेन कर लिया गया। आरोपी खेतों में इधर उधर होते हुए अपने खेत में जाकर छिप गया और पुलिस ने उदरासर रोड स्थित उसके खेत से उसे उसे पकड़ लिया। आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मृतक के रिश्ते में भाई ही लगता था।