May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाईम्स 2 फरवरी 2021। पालिकाध्यक्ष पद के लिए बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में यो कई दावेदार है लेकिन 14 सीट के साथ अल्पमत वाली कांग्रेस में भी इस पद के लिए अंतर्कलह सामने आ गई है। सामान्य सीट के रूप में पालिकाध्यक्ष पद के नामांकन के लिए कांग्रेस की ओर से ओबीसी के श्याम सुंदर दर्जी ओर सामान्य वर्ग के ललित सारस्वत ने नामांकन दाखिल करवा दिया है। इनमे से ललित कुमार सारस्वत ने अपना एक ओर नामांकन निर्दलीय के रूप में भी भरा है। इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी का झुकाव श्याम सुंदर दर्जी की ओर है इसीलिए ललित ने कांग्रेस के साथ साथ निर्दलीय के रूप में भी पर्चा भरा है। वही दूसरी ओर भाजपा से पालिकाध्यक्ष का सिंबल मांगने वाली जुगलकिशोर तावनिया की पुत्रवधु प्रीति शर्मा ने भी अपना नामांकन भाजपा और निर्दलीय दोनो के रूप में दाखिल करवा दिया है। अभी तक कुल 5 नामांकन दाखिल हो चुके है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत के पुत्र ललित सारस्वत ने कांग्रेस और निर्दलीय दो नामांकन किये दाखिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुगलकिशोर तावनिया की पुत्रवधू प्रीति शर्मा ने भी दाखिल किए भाजपा और निर्दलीय के रूप में 2 नामांकन।