May 20, 2026
IMG-20220215-WA0058

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2022। मंगलवार को राजधानी जयपुर में जमकर हंगामा हुवा ओर रीट परीक्षा में हुई नकल की जांच सीबीआई से करवाने की मांग विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपाइयों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भाजपाइयों को रोका और वाटर कैनन के सहारे उनको तीतर-बितर करने का प्रयास किया। बाद में उनको गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस के साथ इस भिड़ंत में श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले से गए भाजपाई आगे रहे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भवरलाल जांगिड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वा, गिरधारी गोदारा, अरविन्द चारण, महेश राजोतिया, श्रीडूंगरगढ़ पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद जगदीश गुर्जर, लोकेश गोड, विक्रम सिंह शेखावत, गोपाल प्रजापत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी तावानीया, शहर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, पुर्व पार्षद शिवप्रसाद तावणियाँ, नोरंगलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर गए थे और रीट अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की आवाज बुलंद की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीट भर्ती को लेकर सीबीआई जांच की मांग की भाजपाईयों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा का घेराव करने क्षेत्र से जयपुर पहुंचे भाजपाई।