May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2023। रक्तदान महादान का नारा बुलंद करते हुए गांव लिखमादेसर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर 295 यूनिट रक्तदान किया। दिवंगत शंकरलाल ज्याणी की प्रथम पुण्यतिथि पर ज्याणी परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का का आयोजन किया गया। राउमावि में पीबीएम की टीम ने रक्तसंग्रहण किया। शिविर में 325 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया और शाम तक 295 रक्तदान हुआ। युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में सेवाएं दी। कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। शिविर में हजारीराम, ओमप्रकाश व सीताराम ने सभी का आभार जताया।

नवनिर्मित कक्षाकक्ष का उद्घाटन, प्राचार्य ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय के विकास में विद्यार्थियों के लिए नए कक्ष का निर्माण गांव के मूलाराम हजारीराम सांवरमल ज्याणी, तूगनाराम ज्याणी, दिवंगत शंकरलाल ज्याणी द्वारा करवाया गया। बुधवार को समारोह पूर्वक श्री सोमनाथ महाराज ने कक्ष का उद्घाटन किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और समारोह का संचालन रामनिवास वरिष्ठ अध्यापक ने किया। प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए किए गए सहयोग को वर्तमान समय में उपयोगी होने के साथ भविष्य निर्माण में सहयोग दिए जाने की बात कही। वर्मा ने कहा शिक्षा के मंदिरों के विकास से ही देश का विकास होगा। वर्मा ने दानदाता परिवारों सहित ग्रामीणों का आभार जताया। विद्यालय स्टाफ ने समारोह में अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहुंचे अनेक अतिथि, किया रक्तदाताओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजकों ने जताया सभी का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री सोमदत्त महाराज ने किया कक्षा कक्ष का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक अतिथियों ने पहुंच कर बढ़ाया रक्तदाताओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय स्टाफ ने दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में पहली बार आयोजित शिविर में 295 यूनिट रक्त संग्रहण किया।