






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। सोनियासर गोदारान में राउमावि में मंगलवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व अभिभावकों ने समारोह में भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य कपिल डांगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व आभार जताया। दानदाता तिलोक चौधरी पुत्र मोटाराम पटवारी ने विद्यालय में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए आरओ व अन्य सुविधा के लिए विद्यालय को 51000 रूपए का सहयोग दिया। मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम ने विद्यालय में टिन शैड का निर्माण करवाया तथा पुरखाराम, शेराराम गोदारा ने भी सहयोग राशि दी। अतिथियों ने प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सदस्य कमलेश कुमार, बसंती गोदारा, पूनम कंवर, भागीरथ सोनी, आशाराम, शिवानी पारीक, नेमीचंद, बाबूसिंह, संजू, रविना सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। समारोह का संचालन पवन कुमार ने किया।

पूर्व विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बापेऊ में मंगलवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच चेतनराम ज्याणी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बैरासर महात्मा गांधी उमावि के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र शामिल हुए। सुभाषचंद्र ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी व अभिभावकों से विद्यालय सहयोग अपील की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य किशनसिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय विकास के लिए 51000 रूपए की राशि दी। प्रतिभावान विद्यार्थी पंकज घासल, देबूनाथ सिद्ध, सोमवरी कृष्णियां, सुशील बोहरा, नरेन्द्र कुमार, प्रदीप, जगीना, सुनीता चौधरी, सावंरमल गोदारा, बलवंत कुमार, रेवंतराम, नानूराम का सम्मान किया गया। इस दौरान खेलकूद व बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। उपप्रधानाचार्य ओंकारलाल बैरवा ने विद्यालय संबंधी जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज धासल और बलवंत कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक राधा, मुकेश कुमार धतरवाल, शिवरतन दुसाद, संगीता व पीईईओ नरेन्द्र गोदारा, खेताराम, भानीराम खीचड़, उर्मिला सहित अनेक ग्रामीण व उपसरपंच मालाराम राईका उपस्थित रहें। व्याख्याता बजरंगलाल ने सभी का आभार जताया।

लोढ़ेरा में हर्षोल्लास से मनाया विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोढ़ेरा के राउमावि में मंगलवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और प्रतिभावन छात्र – छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों एवं भामाशाहों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पीईईओ हेतदास स्वामी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण एवं विशिष्ट अतिथि सहीराम गोदारा, रामनारायण गोदारा शामिल रहें। प्रधानाचार्य रामधन बाना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व दानदाताओं एवं अभिभावकों सहित ग्रामीणों का आभार जताया। सोहनलाल जी नैण ने सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर खूब पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। समारोह में उपसरपंच तुलसाराम, एसएमसी अध्यक्ष मूलाराम सिया, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल, परताराम, रेंवतदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक शामिल हुए।





