May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव सांवतसर में आज एक 19 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई जिससे उसके परिजन स्तब्ध रह गए है। नागौर के झाड़ेली गांव निवासी युवक ओमप्रकाश पुत्र भागीरथ जाट आज सुबह सो कर उठा तो चाय पीने के बाद जैसे ही खड़ा हुआ तो चक्कर खाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक सांवतसर के पशु चिकित्सक डॉ. सुरेंद्रपाल ढाका के पास रह कर प्रैक्टिस कर रहा था। सेरूणा थाने के पुलिस कर्मी सुभाष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया व शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का बताया जा रहा है।