May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसंबर 2023। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस पर आज अंबेडकर भवन, श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं ने बाबा साहेब को याद किया व श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान एकत्र युवाओं ने बाबा साहेब के कथन “संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह जीवन जीने का एक माध्यम है“ पर विस्तृत चर्चा की और बाबा साहेब से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। यहां मदन मेघवाल, अर्जुन मेघवाल, सहीराम रोलन, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया, मघाराम मेघवाल, प्रकाश गांधी, विवेक लावा, गोपाल ऊपनी, नरेंद्र चालिया, रूघाराम रोलण, तेजपाल मेघवाल, भरत लखासर, जगदीश तुनगरिया सहित अनेक युवा एकत्र हुए व श्रद्धाजंलि सभा में भाग लिया।
भीम आर्मी के सदस्यों ने बाबा साहेब को याद किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में भीम आर्मी के सदस्यों ने बाबा साहेब को याद किया व पुष्पाजंलि अर्पित की। आर्मी के तहसील महासचिव भगवानाराम कालवा ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सदैव पिछड़ों के लिए एक क्रांति बनकर संघर्ष की प्रेरणा देते रहेंगे। युवा वर्ग उनसे सदैव प्रेरणा लेकर जीवन उत्थान कार्य करने की ओर प्रवृत हो सकते है। इस दौरान ग्रामीण कमेटी सदस्य प्रतीक, राजकुमार, महिपाल, देवीलाल, ओमप्रकाश, जगदीश, महेंद्र, शिवा रेड्डी, प्रह्लाद, भैराराम मेघवाल, विकास, मनोज, आसाराम मास्टर, रामेश्वर लाल, रूपाराम, जुगलाल सहित अनेक युवा मौजूद रहें व बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और उनकी विचारधारा को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में अंबेडकर भवन में बाबा साहेब को याद कर दी श्रृद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में भीम आर्मी के तत्वाधान में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में अनेक ग्रामीणों व युवाओं ने भाग लिया।