






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में कस्बे की एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कस्बे के निवासी बजरंगलाल पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बजरंगलाल ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, अश्लील हरकतें करता है व गन्दी नियत से देखने के आरोप लगा कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



